ग्रामसभा तिलसारी में खेल के मैदान की दुर्दशा
गांववासियों में आक्रोश

0
358
ग्रामसभा तिलसारी में 1 प्राथमिक विद्यालय, एक इंटर कॉलेज और एक तिलसारी एकेडमी स्कूल होने के बावजूद भी तिलसारी गांव का खेल का मैदान खनन का शिकार हो चुका है,तिलसारी ग्राम सभा के खेल के मैदान में पहले कई प्रकार के खेल कूद का आयोजन किया जाता था साथ ही स्कूलों के भी कई खेलकूद के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते थे तिलसारी गांव के ही पड़ोसी गांव आगर मरतोली,सभी क्षेत्रों के बच्चों के लिए खेलने कूदने का एक बहुत ही उचित स्थान एक खेल का मैदान हुआ करता था, हर वर्ष इस खेल के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाता था,परंतु प्रशासन तिलसारी ग्राम सभा के खेल के मैदान के प्रति अनदेखी कर रहा है जिससे तिलसारी गांव के बच्चों का स्पोर्ट्स का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है !अतः तिलसारी गांव के समस्त युवाओं और सम्मानित जनों का यही आग्रह है कि प्रशासन तुरंत इस खेल के मैदान का पुनर्निर्माण करें जिससे कि तिलसारी गांव के बच्चे भी पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी अपना भविष्य बना सकें !
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें