दस दिवसीय एनसीसी शिविर का हुआ समापन

0
152
  • बच्चों ने जाने योग के फायदे
    गरुड़। तहसील के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ में दस दिवसीय एनसीसी योग शिविर का समापन हो गया है।इस अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी ट्रेनरों ने विद्यालय के सभी बच्चों को योगाभ्यास एवं योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। एनसीसी ट्रेनर सूबेदार प्रकाश थापा एवं प्रकाश राय ने विभिन्न आसनों की जानकारी देते हुए छात्रों को योगाभ्यास कराया और बताया कि किस प्रकार इन आसनों के नियमित अभ्यास से हमारा शरीर स्वस्थ रह सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह नेगी ने फिट इंडिया कार्यक्रम के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए योग के महत्व पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला । उन्होंने बच्चों को बताया कि जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हम मानसिक रुप से भी स्वस्थ होंगे। उन्होंने बच्चों से योग को अपने दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश फुलारा, रश्मि माटेला, रंजीत कार्की, प्रीति नेगी, नम्रता मेहरा आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें