गरुड़ के जूनियर हाईस्कूल मटेना को मिला तरुश्री सम्मान

0
376
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देहरादून में प्रधानाध्यापक वर्मा को प्रदान किया पुरस्कार
  • सालभर में रोपे सबसे अधिक पौधे
  • पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में किया बेहतरीन काम
    सम्मान
    गरुड़। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में सालभर बेहतरीन काम करने पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल मटेना को तरुश्री सम्मान से नवाजा गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा को एक लाख रुपए की धनराशि का चैक व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।
    जनपद में राजकीय जूनियर हाईस्कूल मटेना ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा विगत दस सालों से लगातार पौधरोपण करते आ रहे हैं। उन्होंने शैक्षिक सत्र 2018- 19 में विभिन्न प्रजाति के दस हजार पौधे रोपे।उन्होंने विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों तथा वन विभाग के सहयोग से विद्यालय व आसपास की बंजर भूमि तथा गांव में दस सालों के दौरान अब तक कुल चालीस हजार पौधे रोपे। इसके अलावा उन्होंने ईको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए सालभर में पर्यावरण पर आधारित काव्य गोष्ठी, जागरुकता रैली और पपेट शो के द्वारा पर्यावरण चेतना संबंधी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए।प्रधानाध्यापक वर्मा ने पौधा मेरे आंगन का नवाचार के तहत गांव में घर- घर जाकर निःशुल्क पौधे वितरित किए। इससे पहले भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा को पर्यावरण व शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल टीचर अवार्ड, राष्ट्रपति पुरस्कार, शैलेश मटियानी आदि सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।गत दिनों देहरादून में उन्हें तरुश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, शिक्षा सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर, निदेशक अकादमिक सीमा जौनसारी आदि मौजूद थे। एकमात्र विद्यालय की इस उपलब्धि पर विधायक चंदन राम दास, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिपंस सुनीता आर्या, सीईओ नरेश शर्मा, डीईओ पदमेंद्र सकलानी, राज्य परियोजना विशेषज्ञ आकाश सारस्वत, बीईओ उमेद सिंह रावत, पूर्व समन्वयक उमेश जोशी,जूनियर शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जीवन सिंह दोसाद, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन मिश्रा, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, महिला मंगल दल की अध्यक्ष नीमा बड़सीला, नवयुवक मंगल दल के संरक्षक चन्द्रशेखर बड़सीला, अध्यक्ष जगदीश खोलिया समेत अभिभावकों व ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक व विद्यालय परिवार को बधाई दी है।
    …………………..
    विद्यालय में सालभर में ये होते हैं नवाचार
    उमंग पत्रिका का प्रकाशन, प्रश्न आपका समाधान आपका, ज्ञान गंगा, पिक्चर कलेक्शन, प्रत्येक शनिवार मस्ती की पाठशाला, प्रत्येक रविवार अतिरिक्त शिक्षण, ओपन स्कूल, पर्यावरण काव्य गोष्ठी आदि।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें