भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन की भाजपा में वापसी

0
139
  • फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत
    गरुड़। भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व युवा नेता नवीन खोलिया की दो साल बाद पुनः भाजपा में वापसी हो गई है।भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत कर भाजपा में वापसी करवाई।दो साल पूर्व नवीन खोलिया को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।पुनः उनकी भाजपा में वापसी से युवा खेमे में खासा उत्साह है।भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि खोलिया के पुनः भाजपा में आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। नवीन खोलिया ने कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए तेजी से कार्य करेंगे।इस दौरान जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र परिहार, कुंदन परिहार, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, अभय नेगी, दीपक खुल्बे, अंकित जोशी आदि ने उनका स्वागत किया।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें