- राइका मैगड़ीस्टेट की आकांशा व प्रीति को मिला राज्यपाल पुरस्कार
गरुड़। तहसील के स्व. कुशल सिंह खाती राइका मैगड़ीस्टेट की छात्रा आकांशा व प्रीति को राज्यपाल पुरस्कार मिला है।विद्यालय लौटने पर दोनों छात्राओं का विद्यालय परिवार ने स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
इसी वर्ष राज्यपाल पुरस्कार के लिए आयोजित स्काउट-गाइड की परीक्षा में राइका मैगड़ीस्टेट की गाइड आकांशा किरमोलिया व प्रीति खाती का चयन भी हुआ है।उन्हें गत दिनों देहरादून में आयोजित एक समारोह में प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।विद्यालय लौटने पर दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ दीपक कोहली, एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह फर्स्वाण, पीटीए अध्यक्ष मदन गिरी, राजेंद्र सिंह रावत, कुलदीप सिंह कोरंगा, स्काउट-गाइड प्रभारी अजय कुमार, नेत्र सिंह, राजेंद्र गड़िया, नीरज धानिक, केदार सिंह, शुभ्रा तिवारी, मंजू बिष्ट, अनीता, मंजूला नेगी, रेखा समेत ज्वणास्टेट की ग्राम प्रधान सुशीला बिष्ट, पिंगलों के जिपंस गोपाल सिंह किरमोलिया आदि ने पुरस्कार प्राप्त छात्राओं को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।