ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में संकुल बैजनाथ अव्वल

0
153

गरुड़।ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में संकुल बैजनाथ अव्वल स्थान पर रहा।विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।बीआरसी नौघर में आयोजित ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में संकुल बैजनाथ प्रथम, भगरतोला द्वितीय व वज्यूला तृतीय स्थान पर रहा।इसके अलावा गलई व भिलकोट नव क्रमशः चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त किया।ये पांचों टीमें आगामी 28 नवंबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।विजेताओं को पुरस्कार देते हुए खंड शिक्षाधिकारी उमेद सिंह रावत ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।संचालन गोकुल भट्ट व गिरीश चंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रुप से किया।इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन मिश्रा, महेश पंत, भुवन भट्ट, सुंदर नेगी, विपिन चंद्र, विशन गिरी, राजेश पांडे आदि निर्णायक मौजूद थे।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें