नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी ने ली लाल पुल की सुध,अपर मुख्य अधिकारी के साथ किया संयुक्त निरीक्षण

0
405

गरुड़ । नवनिर्वाचित जिलापंचायत सदस्य भकुनखोला जनार्दन लोहुमी व जिलापंचायत के अपरमुख्यअधिकारी अरुण बर्थवाल ने ब्रिटिश कालीन लालपुल का संयुक्त निरीक्षण किया। गौरतलब है कि ब्रिटिशकालीन लालपुल गढ़शेर, मटेना, जिनखोला, टीटबाजार आदि क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक मात्र जरिया है। यह पुल बनने के बाद से ही उपेक्षा का शिकार रहा। किसी भी जनप्रतिनिधि-अधिकारी ने पुल की सुध नही ली। नवनिर्वाचित जिलापंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी ने चुनाव के दौरान लालपुल जीणोद्धार कार्य को अपनी प्राथमिकता में रखा था। चुनावी वादा निभाते हुए लोहुमी ने पूल जीणोद्धार के प्रयास शुरू कर दिए है। कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। बुधवार को अपरमुख्यअधिकारी अरुण बर्थवाल,कनिष्ठ अभियंता संजय पांडेय ने पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। एएमए बर्थवाल ने कहा कि जल्द ही पुल को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने आस पास के व्यापारियों, किराएदारों व भवन स्वामियों से नदी में कूड़ा नही फेंकने की अपील की। कहा कि जिलापंचायत नदियों को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पबद्ध है। कहा कि जल्द ही कूड़े पर नियंत्रण लगाने के लिए लालपुल व गरुड़ बाजार के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी लगाने के प्रयास किए जाएंगे। कहा कि सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा फैलाने वालों का चिन्हीकरण कर चालान किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान भकुनखोला हिमांशु खाती, व्यापारी नवीन खोलिया,किशोर खोलिया, भोला तिवारी, बबलू पांडे, चन्द्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें