पहाड़ की ज्वलंत समस्याओं पर गरुड़ में होगा महासम्मेलन

2
441

  • 29 दिसंबर को जुटेंगे प्रदेशभर के आंदोलनकारी
  • नशा, रोजगार, पलायन, वन नीति आदि मुद्दों पर होगी चर्चा
  • जनाक्रोश रैली का भी होगा आयोजन
  • बैठक कर बनाई रणनीति
    बागेश्वर।पहाड़ की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आगामी 29 दिसंबर को गरुड़ में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।सम्मेलन में प्रदेशभर से आंदोलनकारी जुटेंगे और जनाक्रोश रैली के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।इसके लिए तैयारी शुरु हो गई है।

  • प्रकटेश्वर मंदिर समिति के सभागार में सीएस बड़सीला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मेलन के संयोजक व उत्तराखंड हाईकोर्ट जे अधिवक्ता डीके जोशी ने सम्मेलन की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 29 दिसंबर को गरुड़ में नशे की गिरफ्त में पहाड़, भूमिहीन होता पहाड़ी, पलायन का दंश, प्राधिकरण की मार, प्रशासनिक निष्क्रियता, जिम्मेदारी से भागते जनप्रतिनिधि, जंगली जानवरों से चौपट होती काश्तकारों की फसल व सब्जी, बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों की स्थिति आदि मुद्दों पर विभिन्न सत्र आयोजित कर चर्चा की जाएगी।जनाक्रोश रैली निकालकर सरकार को सम्मेलन का पूरा ड्राफ्ट भेजा जाएगा।
  • इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई।कोर कमेटी का गठन किया गया।तय किया गया कि सम्मेलन में सभी गांवों से जनप्रतिनिधियों, महिला मंगल दलों, नवयुवक मंगल दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
  • संचालन रमेश पांडे कृषक ने किया।इस दौरान नागरिक मंच बागेश्वर के अध्यक्ष पंकज पांडे, प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मेहता, गोकुल पांडे, भारतेंदु विमल जोशी, प्रकाश जोशी, पंकज जोशी, भास्करानन्द तिवारी आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

2 टिप्पणी

  1. “पहाड़ की ज्वलंत समस्याओं पर गरूड महासम्मेलन” की आयोजक मंडली को “उत्तराखंड चकबंदी मोर्चा, हल्द्वानी” की ओर से हार्दिक शुभकामनायें. केवला नन्द तेवाड़ी “फकीर” मो० 7351026532.

  2. महोदय,
    समाज में सुधारवादी कार्यक्रमों में विभिन्न मंदिर समिति के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की कृपा करें ।
    धन्यवाद

    गोविंद गोपाल
    दन्या, अल्मोड़ा

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें