राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना पर जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने विकासखंड गरुड़, कपकोट और बागेश्वर निर्वाचन की समय सारणी की जारी

0
264
बागेश्वर: राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना पर जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने विकासखंड गरुड़, कपकोट और बागेश्वर के ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान के त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तिथि से रिक्त रहे पद, स्थानों पर निर्वाचन की समय सारणी जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने अवगत कराया कि दस दिसंबर को नाम निर्देशन पत्र जमा, 11 को जांच और 12 को नाम वापसी होगी। उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित भी होंगे। 19 दिसंबर को सुबह आठ से पांच बजे तक मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। अदालत से पारित आदेश के अनुसार ही निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बागेश्वर में 182 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें चार ग्राम प्रधान के पद रिक्त हैं, जिस पर चुनाव होना है। जबकि 1280 ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं जिसमें 868 रिक्त सदस्य चुने जाने हैं। कपकोट में 119 ग्राम पंचायत हैं जिसमें एक रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत के पद पर तथा सदस्य ग्राम पंचायत के 863 पद हैं। जिसमें 501 रिक्त सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर निर्वाचन होना हैं। गरुड़ में 106 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें आठ रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत के पदों पर तथा 774 सदस्य ग्राम पंचायत के पद हैं जिनमें 414 रिक्त सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर निर्वाचन होना हैं। जिले में कुल 13 रिक्त प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 1783 चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी कर दी गई है और मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगी।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें