लीसा वेलफेयर एसोसिएशन के श्रमिकों और ठेकेदारों में रोष

0
246

लीसा वेलफेयर एसोसिएशन के श्रमिकों और ठेकेदारों ने लीसा ढुलान की दरों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने कहा लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिसके चलते कम दरों में उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने श्रमिकों की अन्य समस्याओं का भी जल्द निदान करने की मांग की।बुधवार को लीसा श्रमिकों और ठेकेदारों ने वन विभाग कार्यालय में बैठक आयोजित की। उन्होंने डीएफओ को समस्याओं के निदान को ज्ञापन भी सौंपा। कहा विभाग ने उन्हें 2018-19 में लीसा कार्य में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया। उन्हें फायर उपकरण और लीसे के टिनों में नंबर के लिए सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई। श्रमिकों ने खुद अपने स्तर से स्वयं इसकी व्यवस्था की। उन्होंने विभाग से पूछा इस दौरान क्या कोई भी सामान नहीं खरीदा गया। साथ ही प्रकरण की पूरी जांच करने को कहा। उन्होंने कहा 2019-20 में लीसे के खराब गुणवत्ता वाले टिन श्रमिकों को दिए गए। जिससे लीसा भरते समय ही टिन फटने लगे। उन्होंने लीसा गढ़ान और ढुलान में किसी प्रकार की घटना होने या ठेकेदार, श्रमिक के बीमार होने पर किसी प्रकार की कटौती करने की बजाय छूट देने को कहा। उन्होंने कहा विभाग ने लीसा लगाने योग्य जंगलों को बिना कारण के बंद कर दिया है। जिससे कई श्रमिक बेरोजगार हो रहे हैं। वनों में आग लगने का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने वन निगम के गिल्टे कटान पर भी सवाल खड़े किए। कहा इन्हें लुढ़काकर लाने से छोटे पौधों को नुकसान होता है। लीसा कार्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने सभी समस्याओं का जल्द निदान करने को कहा। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, शंभू दत्त कांडपाल, दयाल चंद्र, उत्तम सिंह, विशन दत्त, लीलाधर पांडे, लक्ष्मण कुमार, जगदीश सिंह, दयाकृष्ण चौबे, देवी दत्त आदि मौजूद थे।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें