स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें युवा : कंडारी

0
127
  • जागरुकता शिविर आयोजित कर युवाओं को दी जानकारी
    गरुड़।खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक बीएस कंडारी ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
    गरुड़ में आयोजित शिविर में जानकारी देते हुए कंडारी ने कहा कि उनका विभाग प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत छोटे-छोटे उद्योगों के लिए सहायता मुहैया करा रहा है।उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवक व युवतियों को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।ताकि पहाड़ से पलायन भी रुक सके।आयोग के सहायक निदेशक द्वितीय जेएस मलिक ने इस योजना के ऑनलाइन आवेदन की तकनीकी जानकारी दी।जिला समन्वयक हरीश चंद्र ने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर युवा उनसे संपर्क करें।देहरादून से आए सलाहकार शैलेश रावत ने भी युवाओं को जानकारी दी।इस दौरान समाजसेवी सदन मिश्रा, गिरीश बिष्ट, मेलाडुंगरी के ग्राम प्रधान बलवंत भंडारी, राजेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र ऐठानी समेत दर्जनों युवक-युवतियां मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें