महिलाओं को दी पोषण से संबंधित जानकारी
गरुड़।बाल विकास विभाग के तत्वाधान में मातृ वंदना सप्ताह आयोजन किया गया।इस मौके पर महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी गई।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत विकासखण्ड सभागार में मातृ वंदना योजना का शुभारंभ करते हुए सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने कहा कि मां व बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए सुपोषण की जरुरत होती है।उन्होंने विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी।बाल विकास अधिकारी चित्रा कोहली ने मातृ वंदना योजना और अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।राष्ट्रीय पोषण मिशन की साजिया परवीन ने संतुलित आहार व पोषण की जानकारी दी।जया पांडे ने महिलाओं को वन स्टाप सेंटर, घरेलू हिंसा व निर्भया प्रकोष्ठ की जानकारी दी।इस मौके पर प्रथम बार गर्भवती धात्री की सेल्फी भी ली गई।इस दौरान जया तिवारी, उमा रावत, रेवती खेतवाल, कलावती बिष्ट, हिमानी बिष्ट, विमला कोहली, बसन्ती समेत आंगनबाड़ी कार्यकत्री, गर्भवती धात्री महिलाएं आदि मौजूद थी।