- प्रधानाध्यापिका ने गणित को सरल बनाने के तरीके खोजे
नवाचार
गरुड़।स्कूलों में अब नवाचार के माध्यम से शिक्षण कार्य कराने और जोर दिया जा रहा है।इसके लिए तरह-तरह के नवाचार का प्रयोग कर शिक्षक शिक्षण को रोजक बना रहे हैं।राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमोली में प्रधानाध्यापिका भगवती गोस्वामी ने भी गणित विषय को समझाने के लिए कुछ नए नवाचार खोजे हैं।
प्रधानाध्यापिका भगवती गोस्वामी ने बताया कि उनके विद्यालय के बच्चे गणित विषय से काफी घबराते थे और शिक्षण में रुचि नहीं लेते थे।उन्होंने कई बार बच्चों को समझाया, लेकिन बच्चे नहीं समझ पाए।इसके बाद उन्होंने रटने की प्रणाली से बच्चों को निजात दिलाने की ठान ली।उन्होंने गणित विषय का सरलीकरण करने का प्रयास किया।उन्हें सफलता मिलने लगी।उन्होंने बताया कि रेखा, कोण, वृत्त और त्रिभुज आदि गणितीय संक्रियाओं को समझाने के लिए उन्होंने बच्चों को एक सीधी लाइन में बैठाया।यह एक रेखा बन गई।इसी प्रकार बच्चों को गोल घेरे में बैठाया तो यह वृत्त बन गया।इसी प्रकार त्रिभुज व अन्य गणितीय आकृतियों को बनाकर बच्चों को समझाया गया।इससे बच्चे गणित विषय को अब आसानी से समझ रहे हैं।उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय के शिक्षक दीप चंद्र तिवारी भी अन्य विषयों को पढ़ाने में नवाचार का ही प्रयोग करते हैं।अभिभावकों ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की है।