गरुड़ सम्मेलन आयोजन समिति ने शराब की दुकान बंद रखने की मांग जिलाधिकारी से की,गरुड़ में पेय जल की नियमित आपूर्ति नही होने की शिकायत भी दर्ज

0
342
बागेश्वर: गरुड़ सम्मेलन आयोजन समिति सोमवार को जिलाधिकारी से मिला और तीन सवाल किए। कहा कि एनएच के दायरे से शराब की दुकानें कब हटेंगी। गरुड़ में पेयजल समस्या का निदान और गरुड़ में आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिस पर डीएम ने समिति को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

समिति के संयोजक एडवोकेट डीके जोशी के नेतृत्व में डीएम से समिति ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को गरुड़ में राज्य स्तरीय महा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। वहां पानी की किल्लत है और करीब तीन हजार से अधिक लोगों के महा सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है। पानी की किल्लत को सुचारू करने की मांग की।कहा कि एनएच से शराब की दुकानों को हटाने का आदेश है, बावजूद अभी भी दुकानें कहीं न कहीं नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। 29 दिसंबर को गरुड़ में महा सम्मेलन का आयोजन है और उस दिन शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए। इस मौके पर रमेश पांडे कृषक, उमा शंकर भाकुनी, पंकज पांडे आदि मौजूद थे।

यूपी, बिहार और दिल्ली से आएंगे लोग
गरुड़ महासम्मेलन के आयोजक डीके जोशी ने बताया कि 29 दिसंबर को आयोजित सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सम्मेलन में जहां पूरे राज्य से जन संघर्ष संगठन के लोग आ रहे हैं, वहीं दिल्ली, यूपी और बिहार से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। तीन चरणों में केडी पांडे रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित होंगे। गांधी चबूतरे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। समस्याओं पर मंथन होगा और जिसमें मुख्य रूप से शराब, नशाखोरी, बंदर, बेसहारा मवेशी और जिला विकास प्राधिकरण के नियमों पर चर्चा होगी।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें