प्रतिवर्ष निर्धन बच्चों की मदद करते हैं प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा

0
314
शिवलाल वर्मा की स्मृति में बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर
  • गरुड़।तहसील के राजकीय जूनियर हाईस्कूल मटेना में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा ने अपने पिता स्व. शिवलाल वर्मा की स्मृति चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना के तहत गर्म स्वेटर वितरित किए।राजूहा मटेना में आयोजित एक समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा ने अपने पिता स्व.शिव लाल वर्मा की स्मृति में बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए।इस मौके पर मौजूद अधिकारियों व अभिभावकों ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा ने विगत पांच सालों से अपने विद्यालय में अपने पिता स्व. शिव लाल वर्मा की स्मृति में बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करते आ रहे हैं।इस वर्ष उन्होंने छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों को आठ हजार की लागत से गर्म स्वेटर प्रदान किए।इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनीता आर्या ने प्रधानाध्यापक के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों से छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने की अपील की।संचालन प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा ने किया।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उमेद सिंह रावत, एडवोकेट जेसी आर्या, क्षेपंस भोला दत्त तिवारी, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, महिला मंगल दल की अध्यक्षा नीमा बड़सीला, नवयुवक मंगल दल के सचिव कैलाश खुल्बे, भुवन भट्ट, साहित्यकार मोहन जोशी समेत दर्जनों ग्रामीण व अभिभावक मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें