- खेल महाकुंभ के बाद बिखरा कूड़ा एकत्र किया
गरुड़। पीआरडी जवानों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।उन्होंने लोगों से भी गंदगी न करने की अपील की।
खेल महाकुंभ के बाद मिनी स्टेडियम पुरड़ा में काफी कूड़ा बिखरा था।पूरा स्टेडियम कूड़े से पटा था।पीआरडी जवानों ने स्टेडियम की स्वच्छता करने का संकल्प लिया।पीआरडी के कमांडर राजेंद्र पांडे के नेतृत्व में जवानों ने सफाई अभियान चलाया और बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया।उन्होंने पुरड़ा व आसपास के ग्रामीणों से भी स्टेडियम में कूड़ा न फैलाने की अपील की।इस दौरान कैलाश पांडे, शिव सिंह जीना, शंकर लाल, तिल गिरी, मनोज परिहार आदि जवान मौजूद थे।