पुरड़ा गांव की प्रेमा देवी बनी कत्यूर घाटी की सर्वश्रेष्ठ किरसाण

0
539
  • पाये की इंद्रा बिष्ट दूसरे व सरोली की प्रेमा तीसरे स्थान पर
  • विजेताओं को नकद धनराशि व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानितगरुड़।चतुर्थ किरसाण महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है।समापन पर पुरड़ा गांव की प्रेमा देवी को कत्यूर घाटी का सर्वश्रेष्ठ किरसाण महिला का पुरस्कार दिया गया।इंद्रा व प्रेमा क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।विजेताओं को नकद धनराशि व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।हितैषी संस्था के तत्वावधान में केडी पांडे रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय चतुर्थ किरसाण महोत्सव के समापन पर आयोजकों ने पुरड़ा गांव की प्रेमा देवी को प्रथम, पाये गांव की इंद्रा बिष्ट को द्वितीय व सरोली गांव की प्रेमा देवी को तृतीय किरसाण घोषित किया।प्रथम विजेता को बारह हजार, द्वितीय को दस हजार व तृतीय विजेता को आठ हजार की नकद धनराशि प्रदान की गई।इसके अलावा मटेना की राजवंती जोशी, डूमलोट की मंजू देवी व लोहारचौरा की सरिता देवी को 1500 रुपए नकद व एक-एक थर्मस देकर सम्मानजनक पुरस्कार दिया गया।अमोली की अनीता देवी, आणा की भावना देवी तथा पचना की ऋतु कोहली को 1100 रुपए नकद व एक-एक थर्मस देकर सांत्वना पुरस्कार दिया गया।विजेताओं को भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, समाजसेविका राधा बहन, पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, डॉ किशन राणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।हितैषी विद्या निकेतन, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, गायिका कमला देवी, सुरेश राम, आनंद राम आदि ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।संस्था के सचिव डॉ किशन राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।संचालन सीएस बड़सीला ने किया।इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन जोशी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, समाजसेवी बीएन टम्टा, रणजीत सिंह थायत, जीत सिंह नेगी, शंकर नाथ, अनिल पांडे, सुनील कांडपाल, एडवोकेट डीके जोशी, जेसी आर्या, गिरीश बाबा, पुष्पा राणा, नीमा बड़सीला, गोविंदी राणा, पुष्पा देवी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें