अगर इच्छा शक्ति और यदि हम अपने गांव से गांव के लोगों से लगाव हो,प्यार हो तो हम कुछ भी कार्य कर सकते हैं और हम एकजुट होकर भी एक दूसरे को काफी मदद कर सकते हैं इसी का एक उदाहरण आज हम आपको गरुड़ ब्लॉक के तिलसारी गांव का हमारी पत्रिका के माध्यम से परिचय देने जा रहे हैं !

0
537

मैं गरुड़ पत्रिका के माध्यम से गरुड़ ब्लॉक में स्थित तिलसारी गांव के बारे में एक महत्वपूर्ण सकारात्मक खबर साझा करने जा रहा हूं, महोदय हमारी तिलसारी के कुछ लोगों की एक पहल के तहत पिछले 10 साल पहले दिल्ली में एक हमारी तिलसारी सभी लोग जो दिल्ली में रहते हैं उन्हें एकजुट करने का प्रयास किया और जिसके बाद हमारे गांव के सभी सामाजिक कार्यों जैसे गरीब लड़कियों की शादी विवाह में ,कई बीमार लोगों की आर्थिक मदद में ,रामलीला में ,धार्मिक , सभी कार्यों में सहयोग किया गया !
जिसके बाद हमारी तिलसारी नाम का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया और जिसमें लगभग 200 से ज्यादा लोगों को एक साथ जोड़ा गया है और साथ ही फेसबुक पर हमारी तिलसारी ग्रामसभा गरुड़ बागेश्वर नाम से एक ग्रुप भी बनाया गया है और जिसमें लगभग 400 से ज्यादा लोगों को एक साथ जोड़ा गया है हाल ही में हमारी तिलसारी के ग्रुप के सहयोग से हमारे इलाके में स्थित Gagarchuli माता के मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया गया है और तिलसारी इंटर कॉलेज में 2 अध्यापकों की नियुक्ति के लिए आर्थिक मदद भी की जा रही है और आगे भी हमारा ग्रुप हर किसी छोटे बड़े गांव के सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक कार्यों और मदद करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को तत्पर है !
फेसबुक ग्रुप में हर महीने एक लाइव संवाद कार्यक्रम भी शुरू किया गया है जिसके माध्यम से गांव की समस्याओं को सभी लोगों तक पहुंचाया जाता है और सब की राय भी साझा की जाती है !आज हमारी तिलसारी का हल्द्वानी में ,मुंबई में हर जगह महीने में एक बार मीटिंग शुरू हो रही है और एक दूसरे के साथ साथ गांव की और गांव की समस्याओं की चर्चा की जाती है और आगे हमारी तिलसारी ग्रुप धीरे-धीरे देश के हर कोने में गांव के लोगों को एक साथ एकजुट करने में निरंतर प्रयास कर रहा है जिससे कि गांव की हर समस्याओं को लेकर गांव से बाहर रह रहे लोग भी परिचित हो सकें और जहां तक संभव होता है वहां अपनी मदद भी करें !
गरुड़ पत्रिका का हम हमारी तिलसारी की ओर से तहे दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने हमारी इस कार्य को अपनी पत्रिका में जगह दिया और तिलसारी ग्राम सभा का मनोबल बढ़ाया

(ईमेल द्वारा लेखक-गिरीश पांडेय पांडेय,तिलसारी, 99117 14752 )

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें