उपाध्यक्ष पद पर हुई साजिश,गरुड़ के साथ हुआ धोखा-भावना दोसाद
अणा (गरूड़)जिला पंचायत से निर्दलीय उमीदवारी के दम पर जीतने वाली भावना दोसाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष बागेश्वर के चुनाव में अपना भाग्य आजमाने हेतु नामांकन कराया। 19 जिला पंचायत सदस्यों के बीच हुए चुनाव में जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी समर्थित बसंती देव ने 10-09 से अपने प्रतिद्वंद्वी पर जीत हासिल की वही उपाध्यक्ष के पद गरुड़ से भावना दोसाद व बागेश्वर से नवीन परिहार सीधे टक्कर में थे दोनों को बराबर 9-9 वोट हासिल हुई। टाई की स्थिति में पर्ची द्वारा विजेता का चयन किया गया जिसमें नवीन परिहार भाग्यशाली रहे और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। भावना दोसाद ने स्थानीय रणनीतिकारो पर आरोप लगाया है कि उनके साथ साजिश हुई है । अध्यक्ष पद के लिए जहाँ बीजेपी समर्थित उमीदवार बसन्दी देव के पक्ष में 10 वोट पड़े वही भावना के पक्ष में एक वोट रद्द दर्ज कर 9 वोट पड़े जिसके चलते दोनों के वोट बराबर हो गए। भावना दोसाद के सार्थको ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि गरुड़ क्षेत्र से उपाध्यक्ष पद पर हुई साजिश के कारण पूरे गरुड़ तहसील के साथ धोखा हुआ है जिसके चलते भावना खेमे में उदासी छाई हुई है।