अगाध श्रद्धा व अटूट आस्था का प्रतीक है पिनाकेश्वर महादेव का मंदिर

0
382

  • कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    चंद्रशेखर बड़सीला, गरुड़
    विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कौसानी की ऊंची पहाड़ी पर बसा पिनाकेश्वर महादेव का मंदिर श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा व अटूट आस्था का प्रतीक है।कार्तिक पूर्णिमा को यहां विशाल मेला लगता है।कत्यूर घाटी, बोरारौ घाटी समेत चौखुटिया-गेवाड़ घाटी से भी लाखों श्रद्धालु यहां आकर पूजा अर्चना करते हैं और भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगते हैं।
    पिनाकेश्वर महादेव का मंदिर पिनाथ नामक पहाड़ी पर प्रकृति की सुरम्य क्रीड़ा स्थली में बसा है।यहां से सूर्योदय व सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है।समुद्र तल से लगभग आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर का निर्माण राजा बाल बहादुर चंद ने 1438 इसवीं में आखेट के दौरान की थी।उन्होंने इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 365 सीढ़ीयां बनाई थी।पिनाकेश्वर महादेव आराध्य देव के नाम से भी जाने जाते हैं।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष यहां विशाल मेला लगता है।श्रद्धालु यहां भगवान भोलेनाथ को भोग लगाते हैं।भगवान के दर्शन करते हैं।मंदिर के महंत नरेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि तीन दिवसीय मेले का समापन मंगलवार की सायं शिव पूजा व हवन के साथ किया जाएगा।दिनभर श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करेंगे और भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें