भंडारे के साथ ॐ नमः शिवाय संकीर्तन संपन्न
गरुड़।तहसील के प्रसिद्ध तुरीयेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय ॐ नमः शिवाय पंचाक्षरी महामंत्र का संकीर्तन विशाल भंडारे व हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया है।इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक रमेश चंद्र जोशी कान्हा ने संगीत की विभिन्न सुरलहरियों के साथ मंत्रोच्चार कर वातावरण शिवमय बना दिया।मंदिर के पुजारी नन्दन गिरी ने भक्तों आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।देर सायं भजन-कीर्तनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।इस दौरान देवकीनन्दन जोशी, हरीश चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, शंकर दत्त जोशी, संजय जोशी, आनन्द सिंह बिष्ट, गणेश तिवारी, बसंत कांडपाल, विनोद भट्ट, गिरीश जोशी, पदम सिंह, विपिन तिवारी, सुदर्शन भंडारी आदि मौजूद थे।