अंततः गरुड़ नगर पंचायत की अनंतिम अधिसूचना आज जारी हो गयी ६ पूर्ण गाँव व ४ आंशिक गाँवो को जोड़कर बनेगी गरुड़ नगर पंचायत । शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली द्वारा जारी नोटिफ़िकेशन आज स्थानीय जनता की आपत्ति व सुझाव आमंत्रित करने हेतु जारी हो गया ।
गरुड़ नगर पंचायत बनाओ संघर्ष के संरक्षक अधिवक्ता डीके जोशी ने अधिसूचना जारी होने पर ख़ुशी व्यक्त की है ।

