- गरुड़।तहसील के राजकीय आदर्श इंटर कालेज गरुड़ में मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने कहा कि बच्चों को एक निर्धारित लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए।इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बच्चों को करियर के टिप्स दिए।जिला सेवा योजन विभाग के तत्वाधान में आयोजित करियर काउंसलिंग जारीकर्म में बतौर मुख्य अतिथि व परामर्शदाता एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है।युवाओं को चाहिए कि वे अपनी रुचि के अनुसार करियर के क्षेत्र का चयन करें और ठोस तैयारी करें, तभी सफलता मिलती है।उन्होंने बच्चों को पीसीएस परीक्षा की जानकारी दी।जिला सैनिक कल्याण अधिका कर्नल जीएस बिष्ट व सीआरपीएफ के राजेश कुमार भट्ट ने बच्चों को सेना में भर्ती की तैयारी के टिप्स दिए।सांख्यिकी अधिकारी ममता, जिला सेवा योजन अधिकारी शंकर बोरा, एसबीआई के प्रबंधक गिरीश रावत, एसओ कैलाश सिंह बिष्ट, एसआई निधि शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी प्रभात जोशी, एआरटीओ निखिल शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी भाष्कर जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी उमेद सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बच्चों को अपने-अपने विभागों में करियर बनाने के टिप्स दिए।संचालन सेवा योजन के सुरेश पाठक ने किया।इस दौरान राइका गरुड़ के प्रधानाचार्य बीआर आर्या, जगमोहन गुसाई, देवेश तिवारी, मोहन जोशी समेत खोलिया विवेकानंद इका गरुड़ राबाइका पाये, राइका कौलाग, गरुड़ के सैकड़ों बच्चे व शिक्षक मौजूद थे।