गरुड़ सिविल सोसाइटी बदहाल हो रहे सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर स्थानीय योग्य युवाओं को देगी रोजगार

0
534

नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 से गरुड़ सिविल सोसाइटी गरुड़ विकास खंड में कुछ सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर स्थानीय योग्य बेरोजगार युवाओं के माध्यम से स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु अपना योगदान देगी। गरुड़ सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष डीके जोशी ने गरुड़ पत्रिका को बताया कि इस हेतु स्थानीय बेरोजगार योग्य युवाओं की लिस्ट तैयार की जा रही है और शिक्षा विभाग से इस सम्बंध में पारस्परिक सहयोग के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हौने बताया कि सिविल सोसाइटी के द्वारा तैनात शिक्षक शिक्षिका का मानदेय का बोझ सरकार पर नही पड़ेगा बल्कि उसे सिविल सोसाइटी द्वारा ही वहन किया जाएगा।

उन्हाने सम्बंधित विद्यालयों से पठन पठान कर चुके पुराने विद्यार्थियों से अपील की है कि अपने गांव को संवारने में अपना सहयोग दें।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें