निःशुल्क नेत्र शिविर 30 को
गरुड़।श्री बाबा हैड़ाखान चेरिटेबल एंड रिसर्च हॉस्पिटल रानीखेत के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर को श्रीराम मंदिर गरुड़ स्थित गोस्वामी धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने क्षेत्रीय जनता से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।