- सीआरसी गड़सेर में आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएं
गरुड़।संकुल संसाधन केंद्र गड़सेर में सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ संकुल प्रभारी शहाना बानो ने किया।इस मौके पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नौघर में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संकुल प्रभारी शहाना बानो ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को मंच प्रदान करते हैं।इस मौके पर आयोजित प्राथमिक वर्ग की कविता पाठ प्रतियोगिता में नौघर की प्राची जोशी, फैंसी ड्रेस में नौघर की भूमिका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा प्राथमिक वर्ग की सपनों के चित्र प्रतियोगिता में राप्रावि बिमौला, सांस्कृतिक कार्यक्रम में राप्रावि नौघर, क्विज प्रतियोगिता में राप्रावि गड़सेर ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजूहा मालदे व निबंध प्रतियोगिता में राइका लोहारचौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सुरेंद्र वर्मा, प्रेम सिंह दोसाद, उमेश जोशी, दीपक पंत, भगवती गोस्वामी, रंजीता वर्मा, दीपा गोस्वामी आदि मौजूद थे।