राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में पीटीए बैठक सम्पन्न

0
224
छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर दिया जोर राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में आयोजित हुई पीटीए की बैठक
  • गरुड़।पंडित सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में पीटीए की बैठक आयोजित की गई।बैठक में वक्ताओं ने कालेज में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विद्या शंकर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीटीए के अध्यक्ष गणेश दत्त पंत ने कहा कि कालेज में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए।उन्होंने प्राध्यापकों से उपस्थिति के लिए सख्त अनुशासन बनाने को कहा।उन्होंने सभी से क्लीन कैंपस ग्रीन कैंपस की सोच विकसित करने को कहा।सचिव शिवबरन राजपूत ने शिक्षण में नवाचारों की स्थापना को अभिनव कदम बताया।प्राचार्य प्रो वीएस शर्मा ने कहा कि अभिभावकों व प्राध्यापकों के आपसी तालमेल से ही छात्र- छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सकता है।इस मौके पर शैक्षिक गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान संयोजक डॉ हेम चंद्र दुबे, सदस्य डॉ अवधेश तिवारी, संगीता कुमारी, अनिल सिंह भरड़ा, पवन नगरकोटी, चंदन सिंह, गणेश जोशी, सुरेश कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष ललित पांडे, सचिव पवन कांडपाल, पंकज दुबे, दीप्ति पांडे, तारा, अंकिता, अर्चना, हिमानी बोरा आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें