

- पुरस्कार देकर सम्मानित किया
गरुड़।नवयुवक मंगल दल मटेना ने दीप महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में परी जोशी को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार घोषित किया।परी जोशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मटेना में आयोजित दीप महोत्सव में बाल कलाकारों ने धमाल मचाया।आयोजकों ने नन्हीं परी जोशी को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार घोषित किया।महोत्सव के दौरान परी जोशी ने आकर्षक नृत्य कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी थी।इसके अलावा आराध्या, कनिका, वैशाली, साक्षी, संजना,दक्ष, करन, आदित्य, प्रियांशु आदि ने भी शानदार कार्यक्रम पेश कर ईनाम बटोरा।कलाकारों को नकद धनराशि व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान एडवोकेट डीके जोशी, कैलाश शास्त्री, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष जगदीश खोलिया, सचिव कैलाश खुल्बे, विकास जोशी, सीएस बड़सीला, मोहन जोशी, नवीन मिश्रा, विनोद खोलिया, सुरेश खोलिया, पवन कांडपाल, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, क्षेपंस भोला दत्त तिवारी, संजय बड़सीला, उमेश जोशी, सुरेश खोलिया, जिनखोला की प्रधान मंजू बोरा, बंड की प्रधान सपना थापा आदि मौजूद थे।
बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की गई थी सुंदर बाला द्वारा।।
#अद्भुत।👍👍👍👍