

- कलाकारों ने दर्शकों को थिरकने को किया मजबूर
- मटेना गांव में आयोजित दीप महोत्सव संपन्न
- संस्कृति से जुड़ने व समझने का लोगों को मिला अवसर
- बाल कलाकारों को बांटे पुरस्कार
गरुड़। तहसील के मटेना गांव में आयोजित दीप महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है।इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार मोहन जोशी ने कहा कि मटेना का दीप महोत्सव संस्कृति के संरक्षण में 44 सालों से अहम भूमिका निभा रहा है।
नवयुवक मंगल दल मटेना के तत्वाधान में आयोजित दीप महोत्सव में कलाकारों ने संस्कृति के विविध रंग बिखेरे।साहित्यकार मोहन जोशी ने बंदरों की बढ़ती समस्या पर ‘ ताल गाड़ बानर माल गाड़ बानर कसी यो धोथाड़ी हैगे, जनता तो सरकारों मुख चानी-चानी रैगे ‘ गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।साहित्यकार डॉ हेम चंद्र दुबे ने दीवाली त्यार आल गीत सुनाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।बाल कलाकार विवेकानंद जोशी, राहुल जोशी, हर्षिता, वंदना ने पहाड़ की ज्वलंत समस्या पलायन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को झकझोर दिया।महोत्सव में जब कलाकार कोमल खोलिया, निशा कांडपाल, मेघा आदि ने फवां बागा रे गीत पर नृत्य किया तो दर्शक भी अपने स्थान पर थिरकने लगे।इस मौके पर दक्ष, आदित्य, करन, हर्षित, दीपक, नितिन, उज्ज्वल, साक्षी, वैशाली आदि नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने मद्य निषेध, भ्रूण हत्या आदि सामाजिक कुरीतियों पर स्वरचित गीत व कविताएं प्रस्तुत कर दर्शकों को सोचने को मजबूर कर दिया। पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रशेखर जोशी ने पर्यावरण प्रदूषण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान समेत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर जागर प्रस्तुत कर दर्शकों को संदेश दिया।महोत्सव में खोलिया विवेकानंद इका गरुड़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर गागरीगोल, राजूहा मटेना के बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए।इस मौके पर कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।महोत्सव की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट व संचालन सीएस बड़सीला ने किया।इस दौरान एसएसए के जिला समन्वयक सुमित पांडे, समन्वयक उमेश जोशी, प्रधानाचार्य जीवन चंद्र दुबे, क्षेपंस भोला दत्त तिवारी, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष जगदीश खोलिया, सचिव कैलाश खुल्बे, एडवोकेट डीके जोशी, मनोज खोलिया, विनोद खोलिया, अनिल पांडे, हेम बड़सीला, उपेंद्र जोशी, नवीन मिश्रा, सुरेश खोलिया, मोहन जोशी, विकास जोशी, पवन कांडपाल, कैलाश शास्त्री, पप्पू पांडे, जिनखोला की ग्राम प्रधान मंजू बोरा, बंड की ग्राम प्रधान सपना थापा, आनन्दी बोरा समेत भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
…………………………..
बाल कलाकार परी जोशी ने किया आकर्षित नृत्य
गरुड़।दीप महोत्सव में बाल कलाकार परी जोशी ने कुमाउनी परिधान में सज-धजकर आकर्षक नृत्य किया।दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर परी का हौसला बढ़ाया।परी के नृत्य की दर्शकों ने जमकर तारीफ की और नकद धनराशि देकर परी को सम्मानित भी किया।
…………………………
ड्रोन कैमरे ने रखी कार्यक्रमों पर नजर
गरुड़।नवयुवक मंगल दल द्वारा आयोजित दीप महोत्सव में पहली बार ड्रोन कैमरे ने नजर रखी।महोत्सव के दौरान ड्रोन कैमरा ग्रामीणों व दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।