सुंदरकांड का आयोजन कर गांव की सुख समृद्धि की कामना की

0
207
गरुड़।तहसील के ग्राम पंचायत मटेना स्थित गोलज्यू देवता के मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।इस मौके पर पूजा अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई।स्थानीय गोलज्यू देवता के मंदिर में गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट ने सुंदरकांड का आयोजन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा अर्चना की।पूजा पंडित उर्बा दत्त जोशी ने संपन्न कराई।इस मौके पर ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।लोगों ने बढ़-चढ़कर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया।इसके बाद भक्तों ने आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर भक्तों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।इस दौरान यजमान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन बिष्ट, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, चंद्रशेखर बड़सीला, दीप चंद्र बिष्ट, संजय बिष्ट, बसंत कांडपाल, महेश चंद्र जोशी, नरेंद्र बोरा, विनोद खोलिया, कैलाश पांडे, प्रदीप कांडपाल, अनिल पांडे, उपेंद्र जोशी, हेम बड़सीला, प्रकाश देवराड़ी, पवन कांडपाल, दिनेश बिष्ट, जीवन जोशी, भुवन जोशी, चंद्र दत्त मिश्रा, पप्पू पांडे, संजय पांडे आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें