पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 29 को बीआरसी में गरजेंगे शिक्षक

0
298
गरुड़।उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आगामी 29 नवंबर को बीआरसी नौघर में गरजेंगे।इसके लिए संगठन के रणनीति बना ली है।शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अब प्रत्येक विकासखण्ड में शिक्षक सरकार को घेरने की तैयारी कर चुके हैं। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन मिश्रा, महामंत्री सुंदर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मोहन सती ने रणनीति बना ली है।अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बताया कि 29 नवंबर को बीआरसी नौघर में प्रातः 10 बजे से शिक्षक अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।उन्होंने प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक और शिक्षिका से आकस्मिक अवकाश लेकर आंदोलन में प्रतिभाग करने की अपील की है।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें