- स्कूलों में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस
गरुड़।तहसील के विभिन्न विद्यालयों में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर शिक्षकों व बच्चों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली।
खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ में प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर व डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान में बताए नियमों का पालन करें।उन्होंने बच्चों से कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधे।भाईचारे व एकता की भावना का विकास करें। उन्होंने आचार्यों व बच्चों को संविधान की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई।आचार्य चंद्रशेखर बड़सीला ने संविधान के मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर विस्तृत जानकारी दी।बहन नम्रता बिष्ट ने संविधान सभा, उद्देशिका व प्रस्तावना पर ओजस्वी भाषण दिया।संचालन आचार्य सुरेश जोशी ने किया। इस दौरान दीप तिवारी, उमेश जोशी, अरविंद नेगी, जगमोहन, गणेश प्रसाद, भुवन मिश्रा, श्यामाचरण पाटनी, भावना रावत, सुनीता भट्ट, माया जोशी आदि मौजूद थे।इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़, इका गागरीगोल, राइका गरुड़, राबाइका पाये समेत दर्जनों विद्यालयों में भी संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।