बागेश्वर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर पलटेगा पासा!लाटरी में भावना दोसाद नियमानुसार होती विजेता घोषित,पहले वोटिंग में हुई साजिश फिर निर्वाचन अधिकारियों ने किया किस्मत से खिलवाड़,न्याय के लिए जाउंगी अदालत – भावना दोसाद

1
2896
गरुड़। 7 नवम्बर 2019 को 19 जिला पंचायत सदस्यों के बीच हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी समर्थित बसंती देव ने 10-09 से अपने प्रतिद्वंद्वी पर जीत हासिल की वही उपाध्यक्ष के पद गरुड़ से भावना दोसाद व बागेश्वर से नवीन परिहार सीधे टक्कर में थे दोनों को बराबर 9-9 वोट हासिल हुई। एक वोट रद्द माना गया। टाई की स्थिति में पर्ची द्वारा विजेता का चयन किया गया जिसमें नवीन परिहार को विजेता घोषित किया गया । गरुड़ पत्रिका को भावना दोसाद के द्वारा बताया गया की उनके साथ पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनवाब के समय साजिश की गई और अब कानूनी राय लेने के बाद पता चल रहा है कि पर्ची के माध्यम से उन्है विजेता घोषित करने के बजाय उनके प्रतिद्वंद्वी उमीदवार नवीन परिहार को विजयी घोषित किया गया है जबकि लॉटरी में भावना की पर्ची खुली थी। जैसा कि आपको अवगत होगा कि पूर्व में गरुड़ पत्रिका ने भावना दोसाद के आरोप “गरुड़ के साथ हुआ धोखा” के आरोपों को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद गरूड़ क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं व पार्टी के नेताओ के बीच भूचालआ गया था। ताज़ा घटनाक्रम के मद्देनज़र स्थिति बहुत रोचक हो गयी है जब भावना ने इस मामले को अदालत तक ले जाने की बात कही है। उनका कहना है कि 10 वोट उपाध्यक्ष के पद पर पड़ी थी लेकिन एक वोट शाजिसन रद्द करा कर उनके साथ बीजेपी के द्वारा विश्वासघात किया गया वही दूसरी ओर 9 – 9 वोट बराबर पाने पर लॉटरी में भी पर्ची उन्ही के नाम की निकली नियमानुसार पर्ची निकले उमीदवार को विजेता घोषित किया जाता है लेकिन यहाँ भी उनके किश्मत के साथ खिलवाड़ कर हारे उमीदवार जिसकी पर्ची में नाम ही नही नकला को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ जिला पंचायत सदस्य चुनाओं में जिस तरह से न्याय कर उन्है जिताया था उसी तरह उन्है पूरा विश्वास है कि अदालत से भी उन्है न्याय मिलेगा। भावना दोसाद ने उनके व उनके वोटर के साथ हुए अन्याय के खिलाप न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का मन बना लिया है।
Download Garur Patrika App

1 टिप्पणी

  1. जब कार्यपालिका का कार्य संदिग्ध लगने लगे तब न्याय पालिका का दरवाजा खटखटाना उचित है

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें