- तैयारियों को लेकर की बैठक
गरुड़।आगामी 14 व 15 दिसंबर को दो दिवसीय किरसाण महोत्सव गरुड़ में आयोजित किया गया।इसके लिए हितैषी संस्था ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
हितैषी संस्था के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किरसाण महोत्सव को लेकर चर्चा की गई।बैठक में तय किया गया कि 14 दिसंबर को द्यौनाई में और 15 दिसंबर को केडी पांडे रामलीला मैदान में महोत्सव आयोजित किया जाएगा।इस बार महोत्सव में महिला किरसाण के अलावा युवा उद्यमियों व पुरुष किरसाण को भी सम्मानित किया जाएगा।महोत्सव में उद्यमियों द्वारा उत्पादित लोकल उत्पादों का कार्य-विक्रय किया जाएगा साथ ही कृषि यंत्रों का स्टाल लगाया जाएगा।महोत्सव में शगुन आंखर, लोकगीत, लोकनृत्य, झौड़ा, चांचरी आदि भी आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय लाल पुल से पूरी गरुड़ बाजार में नांगरा-निषाणों के साथ सांस्कृतिक जगणकी निकाली जाएगी।संचालन करते हुए सचिव व महोत्सव के संयोजक डॉ किशन राणा ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष जन सहयोग से ही किया जाता है।इसके लिए उन्होंने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व समाज के प्रतिष्ठित लोगों से सहयोग करने की अपील की।इस मौके पर वार्षिक पत्रिका किरसाण के प्रकाशन पर भी चर्चा की गई।इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ डीएस रावत, इंजीनियर अनिल पांडे, सुनील कांडपाल, सुंदर बरोलिया, बसंत बल्लभ कांडपाल, चंदन बरोलिया, लक्ष्मी दत्त पांडे, राजीव कांडपाल, सरस्वती रावत, पुष्पा राणा आदि मौजूद थे।