बीजेपी के नवनियुक्त बागेश्वर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का कौसानी में हुआ भव्य स्वागत

0
382
शिव सिंह बिष्ट के भारतीय जनता पार्टी बागेश्वर जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद बागेश्वर के प्रवेश द्वार कौसानी में पहुचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कौसानी व आस पास भारी बर्फबारी व बारिश के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। गरुड़ विकास खंड से शिव सिंह बिष्ट बीजेपी के वरिष्ठ नेता व जिले में अग्रिम पंक्ति के नेताओ में जाने जाते है उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं के चेहरों में खुशी साफ झलकती है कौसानी में श्री बिष्ट का स्वागत करने वालो में बीजेपी के गरुड़ मंडल अध्यक्ष हरीश रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा,बरिष्ट नेता घनश्याम जोशी, जेष्ठ उप प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा,अभय नेगी,नीरज नेगी आदि के अलावा दर्जनों स्थानीय समर्थक मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें