बीजेपी जिला अध्यक्ष बागेश्वर शिव सिंह बिष्ट का गरुड़ पहुचने पर जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओ व समर्थको ने ढोल नगाड़े के साथ साथ फूल मालाओं से किया गर्मजोशी से अभिनन्दन

0
582

नव नियुक्त बीजेपी जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का अपने गृह क्षेत्र गरुड़ में प्रथम आगमन पर गरुड़ के ऐतिहासिक गांधी चबूतरे में बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास,मंडल अध्यक्ष हरीश रावत तथा घनश्याम जोशी की अगुवाई में ढोल नगाड़ों की धनक व फूल मालाओं  से जोरदार  स्वागत किया गया। स्वागत  करने वालो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवकी नंदन जोशी, गरुड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, डी के जोशी, अधिवक्ता जे सी आर्या, रतन सिंधी आदि के अलावा दर्जनों स्थानीय समर्थक मौजूद

सैकड़ो समर्थको से घिरे गांधी चबूतरे से फूल मालाओं से लदे शिव सिंह बिष्ट ने अपनी इस नियुक्ति को पूरे क्षेत्र का सम्मान बताया और प्रदेश कार्यकारिणी व बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकताओं तथा अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। श्री बिष्ट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करना होगी।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें