- राइका मैगड़ीस्टेट में आयोजित हुई प्रतियोगितागरुड़।तहसील के स्व. कुशल सिंह खाती राइका मैगड़ीस्टेट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में मोहित व वसुंधरा ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डॉ दीपक कोहली ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं।इस मौके पर आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मोहित सिंह बोरा प्रथम, धीरज पिमोली द्वितीय व धीरज गिरी तृतीय स्थान पर रहे।क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वसुंधरा परिहार प्रथम, नीरज सिंह थायत द्वितीय, कविता बिष्ट तृतीय स्थान पर रही।विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ दीपक कोहली, एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह फर्स्वाण, पीटीए अध्यक्ष मदन गिरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।संचालन विज्ञान क्लब प्रभारी अजय कुमार ने किया।इस दौरान समग्र शिक्षा प्रभारी पुनीत प्रकाश, मंजूला नेगी, रेखा बोरा, नेत्र सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, शुभ्रा तिवारी, मंजू बिष्ट, अनीता, गीता रावत, नवीन सिंह, सुमित कुमार, राजेंद्र गड़िया, नीरज धानिक आदि निर्णायक मौजूद थे।