- 7 दिसंबर को स्वच्छ, हरित व स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर प्रस्तुत करेंगे शोध आलेख
गरुड़। तहसील के खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के बाल वैज्ञानिक मनोज दुबे का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता के लिए हो गया है।मनोज आगामी 7 दिसंबर को देहरादून में अपना शोध आलेख प्रस्तुत करेंगे।
विद्यालय के जीव विज्ञान के प्रवक्ता जगमोहन गुसाई के नेतृत्व में बाल वैज्ञानिक मनोज दुबे ने प्रतियोगिता के मुख्य विषय स्वच्छ, हरित व स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के उप विषय अपशिष्ट धनोत्पाद पर अपना शोध आलेख तैयार किया है।मनोज ने क्षेत्र के मोतीसरी, गरुड़, सिल्ली गांव में जाकर शोध किया।मनोज के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी, उप प्रधानाचार्य चंद्रशेखर बड़सीला, उमेश जोशी, दीप तिवारी, अरविंद नेगी, देवेश तिवारी, गणेश प्रसाद, भुवन मिश्रा, हिमांशु उपाध्याय, गौरव जोशी, सुरेश जोशी, भावना रावत, सुनीता भट्ट, माया जोशी, धन सिंह गड़िया, जगदीश जोशी, श्यामाचरण पाटनी, शंकर बागड़ी, सतीश भट्ट आदि आचार्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।