२१ लाख ६३ हज़ार रुपए से बना शौचालय लेकिन पर्यटकों व आम जनता के लिए बंद क्यों ? ज़िलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी बागेश्वर से २ दिन में जबाब देने का दिया आदेश

0
353

राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित २१लाख ६३ हज़ार रुपए का शौचालय सम्बन्धी अधिवक्ता डीके जोशी की शिकायत पत्र दिनांक १६/०१/२०२० व ७/११/२०२० के क्रम में उपजिलाधिकारी गरुड़ की जाँच आख्या दिनांक २५/०२/२०२० का संज्ञान लेकर ज़िलाधिकारी बागेश्वर ने ज़िला पर्यटन अधिकारी बागेश्वर से पूछा है कि उक्त सुलभ शौचालय का लाभ पर्यटकों व आम जनता को क्यों नहीं मिल रहा । ज़िलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश दिनांक २० फ़रवरी २०२० के द्वारा पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इस सम्बंध में विस्तृत आख्या मय अभिलेखीय साक्ष्य सहित २ दिन के भीतर ज़िलाधिकारी कार्यालय को अवगत करना सुनिच्छित करने को कहा गया है ।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें