आज १२ बजे से गरुड़ बाज़ार में कर्फ़्यू

0
338

आज दिनांक ३ मई २०२१ को जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

आज दोपहर 12 बजे से 6 मई सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू।।

आदेश तत्काल लागू।

ज़िला बागेश्वर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कर्फ़्यू लागाएँ जाने हेतु आदेश जारी किया है । ज़िलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा १४४ में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए बागेश्वर ज़िले के नगरीय क्षेत्र व गरुड़ ,कांडा तथा काफलीग़ैर के बाज़ार क्षेत्रों में आज १२ बजे ६ मई २०२१ के प्रातः ५ बजे तक कर्फ़्यू लागू करने का आदेश किया है ।

इस दौरान कर्फ़्यू क्षेत्र में निजी वाहनो की आवाजाही भी प्रतिबंधित रखी गयी है।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें