स्कूलों में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

0
288
  • बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
    गरुड़।तहसील के विद्यालयों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।वक्ताओं ने पंडित नेहरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
    राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में प्राचार्य डॉ हेम चंद्र दुबे, राइका गरुड़ में प्रधानाचार्य बीआर आर्या, खोलिया विवेकानंद इका गरुड़ में कैलाश चंद्र जोशी, इका गागरीगोल में नन्दन सिंह अलमिया, राबाइका पाये में प्रेमा भट्ट, सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में गिरीश चंद्र फुलारा, आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय में मोहन जोशी, सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल में जावेद सिद्दकी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में केएस नेगी, राजूहा मटेना में डीएल वर्मा, राजूहा उड़खुली में शंकर टम्टा व उमेश जोशी, राजूहा रौल्याना में नीरज पंत ने पंडित जवाहर लाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।इस मौके पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें