(फोटो परिचय गरुड़ में युवा महोत्सव का शुभारंभ करते बीडीओ व अन्य)
- खंड स्तरीय युवा महोत्सव संपन्न
गरुड़।विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है।महोत्सव में गड़सेर व गड़खेत के कलाकारों ने बाजी मारी।विजेता कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विकासखण्ड मुख्यालय में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी विपिन चंद्र पंत ने किया।उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध हो रहा है।इस मौके पर आयोजित लोकनृत्य व लोकगीत की प्रतियोगिता में गड़खेत ने प्रथम, गड़सेर ने द्वितीय व रतमटिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एकल शस्त्रीय वादन में गड़सेर की एकता भट्ट अव्वल स्थान पर रही।एकांकी नाटक में गड़सेर, गड़खेत, ग्वाड़पजेना की टीम क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद पांडे, कैलाश पांडे आदि मौजूद थे।