१ दिसम्बर रविवार प्रातः ११ बजे प्रगटेश्वर मंदिर सभागार में समीक्षा बैठक

0
407

1 दिसम्बर, रविवार को बागेश्वर में होगी आगामी 29 दिसम्बर गरुड़ सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक

आगामी २९ दिसम्बर को गरुड़ में होने जा रहे राज्य स्तरीय महासम्मेल के बारे मे जानकारी देते हुए अधिवक्ता डी के जोशी ने गरुड़ पत्रिका को बताया कि गरुड़ सम्मेलन में राज्य के अहम व ज्वलंत मुद्दों पर जनता का आक्रोश महा रैली में स्पष्ट प्रकट ही नहीं होगा बल्कि राज्य की आंदोलनकारी जनता , जुझारू व विद्वान जनो द्वारा इन विषयों पर गहन मंथन के उपरांत सरकार की आंखे खोलने वाला प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्हौने बताया कि 29 तारीख को होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीन चरण हौंगे-(1) आम सभा(जनरल गैदरिंग) ,(2)महारैली,(3)गहन विचार मंथन गोष्ठी

श्री जोशी के अनुसार उपरोक्त कार्यक्रम न तो किसी व्यक्ति विशेष का है और न किसी संस्था विशेष का यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से स्वाभिमानी कर्मठ समझदार पहाड़ियों ग्रामीणों( महिलाओं,बुजुर्गों,युवाओं,बच्चों) का कार्यक्रम होगा इसलिए इसे अपना कार्यक्रम समझकर चलना होगा।

श्री जोशी ने भावुक अभिव्यक्ति प्रकट करते हुए कहा है कि एक अधिवक्ता होने के नाते आम नागरिक की तरह वे अपने व्यवसाय में बहुत वयस्त रहते है लेकिन सार्वजनिक कार्यो में ऐसे ही थोड़ा थोड़ा समय निकालकर हमे जनजागरण का कार्य करना ही होगा और अपनी आवाज को बुलंद करना ही होगा।

उन्हौने अपील की है कि अगले रविवार प्रातः ११ बजे प्रगटेश्वर मंदिर सभागार में समीक्षा बैठक में आकर मार्गदर्शन करें

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें