रौल्याना में “हम बच्चे” के 67वे अंक का हुआ विमोचन

0
182
रौल्याना में दीवार पत्रिका ‘ हम बच्चे ‘ के 67 वें अंक का हुआ विमोचन
गरुड़।तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौल्याना में दीवार पत्रिका ‘ हम बच्चे ‘ के 67 वें अंक का विमोचन किया गया।पत्रिका में संविधान की उद्देशिका पर आधारित लेख तथा हिंदी और अंग्रेजी भाषाई कौशलों को बच्चों ने बखूबी कागज पर उकेरा है।छात्र-छात्राओं ने पत्रिका में अपनी-अपनी रुचि के अनुसार लेख लिखे हैं तथा सुंदर चित्र बनाकर रंग भी भरे हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज पंत ने दीवार पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि इससे बच्चों में सृजन की क्षमता का विकास हो रहा है और बच्चों की बौद्धिक प्रतिभा भी निखर रही है।शिक्षक दीपक पांडेय ने पत्रिका के माध्यम से विज्ञान के मॉडलों का निर्माण कराया।शिक्षक
भाष्कर पंत ने भाषाई विकास में नवाचार के माध्यम से पठन एवं लेखन कौशलों के विकास को दीवार पत्रिका के माध्यम से बताया और निर्माण करके दिखाया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदन गिरी, सोनू गोस्वामी आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें