क्विज प्रतियोगिता में राजूहा मटेना रहा प्रथम

0
241
गरुड़।जूनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल मटेना ने बाजी मारी।विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सीआरसी गड़सेर की संकुल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता राआप्रावि नौघर में आयोजित की गई।क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए नौघर की प्रधानाध्यापिका व संकुल प्रभारी शहाना बानो ने कहा कि प्रतियोगिता से ही बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।इस मौके पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में राजूहा मटेना प्रथम, राजूहा मालदे द्वितीय व राइका लौहारचौरा तृतीय स्थान पर रहा।विजेता टीम के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान निर्णायक डीएल वर्मा, रमेश भयेड़ा, रंजीता बिष्ट, गंगा जोशी, दीपा गोस्वामी आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें