सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त करे विश्वविद्यालय

0
366
  • कुलपति को भेजा ज्ञापन
    गरुड़।पंडित सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ के छात्र-छात्राओं ने सेमेस्टर प्रणाली को तत्काल समाप्त करने की मांग की है।उन्होंने इस आशय का एक ज्ञापन कुलपति को भेजा है।
    प्रभारी प्राचार्य डॉ हेम चंद्र दुबे के माध्यम से कुलपति को भेजे ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने कहा है कि सेमेस्टर प्रणाली से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही दूरदराज से आने वाली छात्राओं को परीक्षा देने सालभर में दो बार आना पड़ रहा है।जिससे उनके धन और समय की बर्बादी हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री भी कई बार सेमेस्टर प्रणाली को बंद करने की घोषणा कर चुके हैं।लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है।उन्होंने तत्काल शासनादेश जारी कर सेमेस्टर प्रणाली को बंद करने की मांग की है।चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग शीघ्र नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष ललित पांडे, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दीप्ति पांडे, कुंदन, तारा, मनोज, पंकज दुबे, पवन कांडपाल, जगदीश आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें