जिंदगी एक अनसुलझी पहेली को
जाँच परख कर
सुलझाने का नाम है जिंदगी ।।
जीने की डगर में
पल-पल रफ्तार
बदलने का नाम है जिंदगी ।।
वक्त के साथ
अपनों की अहमियत
बताने का नाम है जिंदगी ।।
जिंदगी को समझते ही
न समझ पाने का
मलाल का नाम है जिंदगी ।।
मुश्किलों के चट्टानों पर
सफलता के निशान
छोड़ने का नाम है जिंदगी ।।
पल-पल जीवन में
सुख-दुःख के साथ
गुणा-भाग का नाम है जिंदगी ।।
कटीले राहों पर
नीरस मन को सरस् कर
जीने का नाम है जिंदगी ।।
आपाधापी सफर में
आँधी-तूफ़ानों के बीच
चलने का नाम है जिंदगी ।।
वक्त के कारवे के संग
मानव जीवन को सार्थक
करने का नाम है जिंदगी ।। ✍मनोज कुमार खोलिया, गरुड़ बागेश्वर।